रोहित शर्मा, विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए मोहम्मद नबी

मोहम्मद नबी टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की ओर से 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

मोहम्मद नबी ने बेंगलुरु के एम चिदंबरम स्टेडियम में भारत के खिलाफ टी20 मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की।

मोहम्मद नबी ने भारत के खिलाफ टी20 मैच में 16 गेंद में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली।

मोहम्मद नबी के अब टी20 इंटरनेशनल मैच में 101 छक्के हो गए हैं। इस मैच से पहले उनके खाते में 98 छक्के थे।

मोहम्मद नबी के अब 115 T20 इंटरनेशनल में 22.60 के औसत और 139.10 के स्ट्राइक रेट से 1967 रन हो गए हैं।

भारत-अफगानिस्तान के तीसरे टी20 का फैसला सुपर ओवर में हुआ। मोहम्मद नबी ने सुपर ओवर में भी 1 छक्का लगाया।

भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा (190 छक्के) के नाम है।

सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने दूसरे भारतीय हैं। वह 60 मैच में 123 छक्के लगा चुके हैं।

इस मामले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने अब तक 117 T20I की 109 पारियों में 117 छक्के लगाए हैं।

केएल राहुल इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। केएल राहुल ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 99 छक्के हैं।