Mar 21, 2024
आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना कप्तान बदल दिया है। अब महेंद्र सिंह धोनी की जगह सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर टीम की भार होगी।
Source: @aalimhakim/Insta
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया है जो इस वक्त इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
नए अवतार में महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज बिल्कुल अलग है।
महेंद्र सिंह धोनी लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक फैंस को भी खूब भा रहा है।
उनको ये नया हेयर लुक मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दिया है।
आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर माही की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, द वन एंड ओनली ऑवर थाला, महेंद्र सिंह धोनी।
इन तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी काफी कूल लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक राउंड नेक स्लीवलेस स्किनी टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहना है।
इसके अलावा गले में सिल्वर कलर की चेन और हाथ में घड़ी पहने माही काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।
ये हैं IPL में पावर प्ले में कहर बरपाने वाले गेंदबाज