महज 14 साल की उम्र में सिनर ने टेनिस के लिए घर छोड़ दिया था। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए सबकुछ किया।
महज 14 साल की उम्र में सिनर ने टेनिस के लिए घर छोड़ दिया था। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए सबकुछ किया।
इटली के यानिक सिनर ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता।
उन्होंने सेमीफाइनल में दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और फाइनल में दानिल मेदवेदेव को मात दी थी।
सिनर को यह खिताब जीतने के लिए ट्रॉफी के साथ-साथ 17 करोड़ रुपए की इनामी राशि भी मिली।
यानिक सिनर ने साल 2020 में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। तब उनकी उम्र महज 19 साल की थी।
सिनर ने अपनी सफलता श्रेय माता-पिता को दिया जिन्होंने उनके सफर को आसान बनाने के लिए कई त्याग किए हैं।
सिनर ने बताया कि उनकी मां एक समय पर रेस्त्रां में वेट्रेस का काम करती थीं ताकि बेटे के सपने को पूरा कर सके।
इसी रेस्त्रां में सिनर के पिता एक शेफ के तौर पर काम करते थे। सिनर के मुताबिक वह माता-पिता के संघर्ष को देखकर ही शांत रहना सीखे हैं।