IPL टीमों की ब्रैंड वैल्यू, जानिए कौन है सबसे आगे

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रैंड वैल्यू 10 टीमों में सबसे ज्यादा है। इस टीम की ब्रैंड वैल्यू 19 अरब 28 करोड़ रुपए है।

आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मामले में दूसरे स्थान पर है। उसकी ब्रैंड वैल्यू 18 अरब 94 करोड़ रुपए है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रैंड वैल्यू 18 अरब रुपए है। चैंपियन बनने के बाद उनकी ब्रैंड वैल्यू 19.3% बढ़ी है।

मुंबई इंडियंस

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की ब्रैंड वैल्यू 17 अरब रुपए है।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम की ब्रैंड वैल्यू 11 अरब 10 करोड़ रुपए है।

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2024 की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रैंड वैल्यू 11 अरब रुपए है।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की ब्रैंड वैल्यू 10 अरब 93 करोड़ रुपए है। उनकी ब्रैंड वैल्यू में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

गुजरात टाइटंस

लीग में तीन सीजन पुरानी गुजरात टाइटंस की ब्रैंड वैल्यू 10 अरब रुपए है। उनकी ब्रैंड वैल्यू 3.3 % बढ़ी है।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की ब्रैंड वैल्यू 8 अरब 42 करोड़ रुपए है।

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रैंड वैल्यू सबसे कम है। इस टीम की ब्रैंड वैल्यू 7 अरब 59 करोड़ रुपए है।