IPL के किसी मैच में एक ओवर के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है।
गेल ने 2011 सीजन में कोच्ची टस्कर्स केरला के खिलाफ मैच में एक ओवर के अंदर 37 रन बनाए थे। यह ओवर प्रशांत परमेश्वरन का था।
2021 में रविंद्र जडेजा ने गेल के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ मैच में एक ओवर में 37 रन ठोके थे।
जडेजा ने हर्षल पटेल के ओवर में 5 छक्के और एक चौके समेत 37 रन बनाए थे। हर्षल का यह ओवर IPL इतिहास का सबसे महंगा ओवर था।
2022 सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक ओवर के अंदर 35 रन जड़े थे। यह ओवर डेनियल सैम्स का था।
सुरेश रैना भी एक ओवर में 33 रन जड़ चुके हैं। रैना ने पंजाब के खिलाफ 2014 में परविंदर अवाना को शिकार बनाया था।
वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में डेक्कन चार्जस के खिलाफ एक ओवर में 30 रन ठोके थे। सहवाग के प्रकोप का शिकार एंड्रयू साइमंड्स बने थे।
ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने जोहान वैन डे वाथ के एक ओवर में 30 रन ठोके थे। मार्श ने पंजाब के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ मैच में 30 रन बनाए थे।
विराट कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2016 में Shivil Kaushik के एक ओवर में 30 रन जड़े थे।
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सितंबर 2020 में राहुल तेवतिया ने एक ओवर में 30 रन ठोके थे। यह ओवर शेल्डन कॉट्रेल का था।