Apr 16, 2024

IPL में 6 बार 1 पारी में बने 250+ रन, 2 टीमों ने 2 बार किया यह कारनामा

आलोक श्रीवास्तव

सनराइजर्स हैदराबाद

IPL में 1 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। उसने 15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 287/3 का स्कोर बनाया।

Source: ani

सनराइजर्स हैदराबाद

उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड (41 गेंद, 102 रन) ने शतक, हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक (31 गेंद, 67 रन) लगाए। अब्दुल समद ने 10 गेंद में 37 रन की पारी खेली।

Source: ani

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। SRH ने 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 277/3 का स्कोर बनाया था।

Source: ani

सनराइजर्स हैदराबाद

उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। ट्रेविस हेड (24 गेंद, 62 रन) और अभिषेक शर्मा (23 गेंद, 63 रन) ने पचासे ठोके थे।

Source: ani

कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है। KKR ने 3 अप्रैल 2024 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 272/7 का स्कोर बनाया था।

Source: ani

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आईपीएल का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है। RCB ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 20 ओवर में 263/5 का स्कोर किया था।

Source: ani

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

IPL का 5वां सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है। RCB ने 15 अप्रैल 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 262/7 का स्कोर किया था।

Source: ani

लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल का छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम है। LSG ने 28 अप्रैल 2023 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 257/5 का स्कोर बनाया था।

Source: ani

बता सकते हैं सचिन तेंदुलकर का वनडे वर्ल्ड कप में उच्चतम स्कोर क्या है?