सर्वाधिक सैलरी पाने वाली महिलाओं में से 1 हैं काव्या मारन, इतनी है नेटवर्थ

काव्या मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक तथा अरबपति मीडिया मुगल कलानिधि मारन की बेटी हैं।

काव्या मारन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन हैं।

काव्या मारन 2018 से सनराइजर्स हैदराबाद की CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की जिम्मेदारी संभाले हैं।

तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के व्यवसाय संचालन में भी सक्रिय हैं।

जन भारत टाइम्स के मुताबिक काव्या मारन की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर (करीब 409 करोड़ रुपये) है।

काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से वाणिज्य की डिग्री ली और यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA किया।

काव्या की मां कावेरी सोलर टीवी कम्युनिटी लि. की CEO हैं। वह देश की सर्वाधिक सैलरी वाली वुमन्स में से 1 हैं।

काव्या IPL नीलामी में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेती हैं। नीलामी के दौरान कैमरों की नजर उन पर जरूर होती है।

काव्या के परिवार में प्रसिद्ध राजनेता हैं, जिनमें DMK पार्टी से जुड़े उनके चाचा दयानिधि मारन भी शामिल हैं।

चेन्नई में 6 अगस्त 1992 को जन्मीं काव्या के पिता कलानिधि तमिलनाडु के पूर्व CM एम करुणानिधि के पौत्र हैं।

कलानिधि 19000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ तमिलनाडु IIFL वेृल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2019 में शीर्ष पर थे।