आईपीएल में सिक्सर किंग्स के बीच अलग ही प्रतियोगिता जारी है।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने मंगलवार (8 मई) को छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
संजू सैमसन अब आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की बराबरी की हैं। राहुल और संजू सैमसन 12 बार यह कारनामा कर चुके हैं।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 11 बार ऐसा किया है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत नौ बार एक पारी में 5 या उससे अधिक छक्के लगा चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना इस मामले में बराबरी पर हैं।
धोनी और रैना दोनों ने 8-8 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं।