रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 39 रन बनाए। इस दौरान शेफर्ड ने 390.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
शेफर्ड आईपीएल में कम से कम 10 गेंदे खेलने के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बने।
उन्होंने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 373.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
अपनी पारी में उन्होंने 15 गेंदों में 56 रन बनाए थे।
आरसीबी के लिए लंबे समय तक खेल चुके एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं।
उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदों में 41 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 372.72 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
आंद्रे रसेल ने आरसीबी के खिलाफ 369.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
इस पारी में रसेल ने 13 गेंदों में 48 रन बनाए थे।