मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी माना जाता है।
इन दोनों के बीच खेले गए मैचों में कई खिलाड़ियों ने छक्कों की लाइन लगा दी।
मुंबई बनाम चेन्नई के मैचों में काइरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 44 छक्के लगाए हैं।
अंबाती रायुडू ने दोनों टीमों के मुकाबले में 34 छक्के लगाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सुरेश रैना ने मुंबई के खिलाफ 32 छक्के लागए हैं।
एमएस धोनी ने मुंबई बनाम चेन्नई के मैचों में 29 छक्के लगाए हैं।
रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 छक्के लगाए हैं।
चेन्नई और मुंबई के मैचों में ड्वेन स्मिथ ने 22 छक्के लगाए हैं।