विराट कोहली
IPL 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
IPL 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
आईपीएल 2024 के 26 मैच बाद तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज केकेआर के सुनील नरेन हैं। नरेन ने 127 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस के इशान किशन ने पहले छह ओवर में 125 रन बनाए हैं।
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए पावरप्ले में 124 रन बनाए हैं।
डेविड वॉर्नर फिलहाल विराट कोहली से केवल एक रन पीछे हैं। उन्होंने 123 रन बनाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड ने पावरप्ले में 122 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने पावरप्ले में अब तक 114 रन बनाए हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गल ने 110 रन बनाए हैं।
एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने अब तक पावरप्ले में 107 रन बनाए हैं।