आईपीएल 2024 में केकेआर ने तीन मई को ऐतिहासिक जीत हासिल की।
टीम ने 12 साल के इंतजार के बाद मुंबई इंडियंस को उसके घर पर मात दी।
2012 के बाद यह पहला मौका है जब केकेआर ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को मात दी।
इस जीत से वह संयोग बनता नजर आता है जो केकेआर को इस बार खिताब जिता सकता है।
केकेआर ने पिछली बार साल 2012 में मुंबई को उसके घर पर हराया था, उसी साल केकेआर ने पहली बार खिताब जीता था।
यही कारण है कि 12 साल बाद जब केकेआर ने फिर से मुंबई को मात दी तो टीम के फिर से चैंपियन बनने का संयोग बन रहा है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर इस साल शानदार लय में दिख रही है।
केकेआर ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से वह सात मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।