IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

आईपीएल 2024 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर 250 पार का स्कोर बनाया।

हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 266 रन बनाए।

टीम ने पावरप्ले में 125 रन बनाए। यह आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है।

केकेआर ने आरसीबी खिलाफ साल 2017 में पावरप्ले में 105 रन बनाए हैं।

साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 100 रन बनाए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन बनाए थे।

केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 88 रन बनाए थे।

दिल्ली ने इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 88 रन बनाए थे।