भारतीय क्रिकेटर का ग्लैमरस लुक पहले नहीं देखा होगा ये अंदाज

Jul 28, 2023Alok Srivastava

Source: Instagram/Jemimah Rodrigues

मुंबई में 5 सितंबर 2000 को जन्मीं जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हैं।

जेमिमा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

जेमिमा ने 28 जुलाई 2023 को अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वह बहुत ग्लैमरस दिख रही हैं।

जेमिमा इससे पहले शायद ही ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाईं दी हैं। वह अक्सर वेस्टर्न लुक कैरी करती हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स क्रिकेट में करियर बनाने से पहले हॉकी में भी जलवा बिखेर रही थीं। 

जेमिमा महाराष्ट्र की अंडर-17 और अंडर-19 हॉकी टीमों के लिए चुनी जा चुकी हैं।

उनका क्रिकेट करियर 2013 में शुरू हुआ। वह 13 साल में अंडर-19 राज्य टीम में चुनी गईं।

जेमिमा अब तक 24 वनडे और 83 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं।

जेमिमा वनडे इंटरनेशनल में 523 रन और 5 विकेट ले चुकी हैं। उनका उच्चतम स्कोर 86 रन है।

जेमिमा ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

जेमिमा के नाम 1751 टी20 इंटरनेशनल रन हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने एक विकेट ही मिला है।