Feb 21, 2024

टेस्ट में भारत ने कब-कब एक पारी में बनाए 700 से ज्यादा रन

Kapil Tiwari

भारत ने 4 बार बनाए हैं 700 से ज्यादा रन

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने सिर्फ 4 बार ही एक पारी में 700 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

Source: ap-photo

चेन्नई टेस्ट, 2016

आखिरी बार 2016 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही चेन्नई टेस्ट की एक पारी में 759 रन बनाए थे।

Source: ap-photo

भारत ने घोषित की थी पारी

इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड 477 पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने पहली पारी 759/7 पर घोषित की थी।

Source: ap-photo

करुण नायर ने लगाया था तिहरा शतक

इस पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने 199, पार्थिव पटेल ने 71 और करुण नायर ने 303 रन बनाए थे। अश्विन और जडेजा ने भी हाफ सेंचुरी लगाई थी।

Source: ap-photo

ब्रेबोर्न टेस्ट, 2009

भारत ने यहां श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 726/9 पर अपनी पारी घोषित की थी। भारत यह मैच 24 रन से जीता था।

Source: ap-photo

दिलशान और मैथ्यूज के थे शतक

श्रीलंका ने पहली पारी में 393 रन बनाए थे। तिलकरत्ने दिलशान ने 109 और एंजेलो मैथ्यूज ने 99 रन की पारी खेली थी।

Source: AFP

सहवाग ने की थी कुटाई

जवाब में भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने 293 और कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

Source: ap-photo

कोलंबो टेस्ट, 2010

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2010 में कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 707 रन बनाए थे।

Source: AFP

सचिन ने लगाया था दोहरा शतक

सचिन तेंदुलकर ने 203 और सुरेश रैना ने 120 रन बनाए थे। एमएस धोनी ने 76 और वीरेंद्र सहवाग 99 रन पर आउट हुए थे।

Source: ap-photo

सिडनी टेस्ट, 2004

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 2004 में सिडनी टेस्ट के दौरान पहली पारी 705/7 पर घोषित कर दी थी।

Source: AFP

सचिन ने लगाया था दोहरा शतक

सचिन तेंदुलकर ने इस पारी में 241 रन का योगदान दिया था। वीवीएस लक्ष्मण ने 178 रन बनाए थे। सहवाग ने 72 रन की पारी खेली थी।

Source: AFP

IPL में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर