Dec 27, 2023 kapiltiwari

(Source: Instagram)

पत्नी अनुष्का नहीं इस एक्ट्रेस के फैन हैं कोहली, जानें काजोल किसकी हैं फेवरेट

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा खुद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी फिल्मों के शौकिन हैं और वह बड़े पर्दे पर माधुरी दीक्षित को देखना पसंद करते हैं।

टीम इंडिया के सिक्सर किंग रहे युवराज सिंह ने भी अपनी फेवरेट अभिनेत्री के नाम का खुलासा किया हुआ है। युवी को काजोल काफी पसंद हैं।

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के नाम से पर्दा उठा चुके हैं। रोहित बड़ी स्क्रीन पर करीना को देखना पसंद करते हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली अपने समय की सदाबहार एक्ट्रेस रवीना टंडन के फैन हैं।

क्रिकेट और बॉलीवुड का वैसे भी पुराना कनेक्शन रहा है। कई क्रिकेटर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस को पसंद करते हैं तो कई शादी भी रचा चुके हैं।

विराट, युवराज, हरभजन और केएल राहुल हाल के ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी रचाई है।

कोहली ने अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।

युवराज सिंह ने हेजल कीच से नवंबर 2016 में शादी की थी।

हरभजन सिंह और गीता बसरा 29 अक्टूबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे।

केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी से विवाह किया था।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें