'मिस्ट्री गर्ल' के साथ नजर आए पृथ्वी शॉ... जानें कौन है ये लड़की
पृथ्वी शॉ एक बार फिर चर्चा में हैं... लेकिन इस बार क्रिकेट की वजह से नहीं! क्रिकेट से दूर चल रहे पृथ्वी शॉ एक 'मिस्ट्री गर्ल' के संग नजर आए।
IPL 2025 में भी पृथ्वी शॉ खबरों में रहे, लेकिन वजह थोड़ी निराशाजनक थी. 75 लाख के बेस प्राइस पर उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
इस वक्त पृथ्वी शॉ का एक फोटो वायरल हो रहा है जो मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर का है। दरअसल, इस रेस्टोरेंट के बाहर पृथ्वी शॉ एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आएं।
जिसके साथ पृथ्वी शॉ नजर आए उस मिस्ट्री गर्ल का नाम आकृति अग्रवाल जो एक एक्ट्रेस, फैशन इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं।
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
आकृति जल्दी ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी नाम 'त्रिमुखा'' है। इस फिल्म को लेकर भी वो सुर्खियों में हैं और अब पृथ्वी संग स्पॉट होना भी चर्चा में है।
पृथ्वी शॉ का नाम इससे पहले मॉडल निधि तपाड़िया से भी जुड़ चुका है। दोनों 2023 के IIFA अवॉर्ड्स में साथ देखे गए थे।
करियर की बात करें तो पृथ्वी ने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला है. उनका डेब्यू टेस्ट शतक राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था।
फैंस अब जानना चाहते हैं कि आकृति और पृथ्वी के बीच क्या रिश्ता है... क्या ये दोस्ती है या कुछ और? इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।