WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में रोहित शर्मा सबसे उपर हैं। रोहित ने WTC में 7 शतक लगाए हैं।

मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल ने 2019 से 2022 के बीच WTC में 4 सेंचुरी लगाई हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली ने इस दौरान 4 शतक लगाए हैं।

केएल राहुल

केएल राहुल के नाम WTC में 3 सेंचुरी हैं। इस दौरान राहुल के बल्ले से 43.56 की औसत से 958 रन निकले हैं।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 सेंचुरी लगाई हैं। हालांकि पंत पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं।

शुभमन गिल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल के बल्ले से भी 3 शतक आए हैं।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे भी WTC में 3 शतक लगा चुके हैं। रहाणे ने जुलाई 2023 में आखिरी टेस्ट खेला था।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल के नाम WTC में दो सेंचुरी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी ने विशाखापत्तनम टेस्ट में दोहरा शतक लगाया।

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2 शतक जमा चुके हैं। इस दौरान जडेजा का सर्वोच्च स्कोर 175 नाबाद है।

भारत ने दो बार हारा है WTC Final

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। एक बार न्यूजीलैंड तो दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया।