टेस्ट मैच में आक्रामक खेल कम ही देखने को मिलता है। जानें किन भारतीय बल्लेबाजों ने एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।
लिस्ट में सबसे ऊपर हैं नवजोत सिंह सिद्धू। सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में एक पारी में 124 रन बनाए थे। इस पारी में 8 छक्के शामिल थे।
सिद्धू के अलावा मयंक अग्रवाल भी टेस्ट की एक पारी में 8 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 243 रन बनाए थे जिसमें 8 छक्के शामिल थे।
वीरेंद्र सहवाग ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 293 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के लगाए।
साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने 163 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने सात छक्के लगाए थे।
रोहित शर्मा भी एक टेस्ट मैच की एक पारी में सात छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।
हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी में सात छक्के जमाए। यह मैच 2010 में हैदराबाद में खेला गया।
साल 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट में रवि शास्त्री ने 121 रन बनाए। इस पारी में शास्त्री के बल्ले से छह छक्के लगे थे।
महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में दोहरा शतक लगाया था। 224 रनों की इस पारी में छह छक्के शामिल थे।