टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर

1. पंकज रॉय

पूर्व भारतीय बल्लेबाज पंकज रॉय सबसे पहले 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 99 रन पर आउट हुए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 127 रन से हरा दिया था।

2. Motganhalli Jaisimha

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज Motganhalli Jaisimha 1960 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 99 रन पर आउट हुए थे।

3. अजीत वाडरेकर

अजित वाडरेकर टेस्ट मैच में 99 पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे। 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह शतक से चूक गए थे।

4. रूसी सुरती

रूसी सुरती 1968 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 99 रन पर आउट हुए थे। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रन से हरा दिया था।

5. नवजोत सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू 1986 में श्रीलंका के खिलाफ 99 पर आउट हुए थे। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 95 रन से हरा दिया था।

6. सौरव गांगुली 2 बार हुए आउट

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली टेस्ट क्रिकेट में दो बार 99 पर आउट हुए हैं। 1997 में श्रीलंका के खिलाफ वह शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में

इसके बाद अगस्त 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में भी सौरव गांगुली को हार्मिसन ने 99 पर बोल्ड कर दिया था।

7. वीरेंद्र सहवाग

सहवाग जुलाई 2010 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए टेस्ट मैच में 99 रन पर आउट हुए थे। इस मैच में सचिन ने दोहरा शतक लगाया था।

8. एमएस धोनी

कैप्टन कूल भी टेस्ट क्रिकेट में 99 पर आउट हो चुके हैं। दिसंबर 2012 में धोनी इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में 99 पर रन आउट हो गए थे।

9. मुरली विजय

दिसंबर 2014 में मुरली विजय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 99 पर आउट हो गए थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया 48 रन से जीता था।