भारत-पाकिस्तान एंकर्स की दोस्ती जीत लेगी आपका दिल

Sep 12, 2023 riyakasana

Source: Mayanti langaer, zainab/Insta

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में आमने-सामने थीं। मैच के साथ-साथ फैंस का ध्यान एंकर्स पर भी था। 

पाकिस्तान की प्रेजेंटर जैनब अब्बास और भारत की मयंती लैंगर के बीच मैदान पर दोस्ती नजर आई। 

जैनब अब्बास ने मयंती लैंगर के साथ तस्वीरें शेयर की जो कि फैंस को काफी पसंद आई।

फैंस इसे भारत-और पाकिस्तान की दोस्ती की मिसाल मान रहे हैं। 

जैबन अब्बास के पिता क्रिकेटर थे वहीं उनकी मां राजनीति की दुनिया में बड़ा नाम रखती हैं। 

जैनब ने इंग्लैंड से एमबीए किया था। इसके बाद उन्होंने राजनेता हमजा करदार से शादी की। दोनों बेटे के माता-पिता हैं। 

वहीं मयंती लैंगर भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। उसके ससुर रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष हैं।

मयंती भी दो साल पहले बेटे की मां बनी है। कुछ समय के ब्रेक के बाद उन्होंने वापसी की। 

मयंती लंबे समय तक  क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी समते कई खेलों में एंकरिंग कर चुकी हैं।