भारत ने SA को उसी के घर पर किया चित्त, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Dec 17, 2023 riyakasana

Source:(PTI)

Source:(PTI)

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से हराया।

इस जीत के साथ ही उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और साउथ अफ्रीका को टिकने का मौका ही नहीं दिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका महज 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

अर्शदीप सिंह ने पांच और आवेश खान ने चार विकेट लिए।

भारत ने 117 का लक्ष्य महज 16.4 ओवर में हासिल कर लिया और बड़ा रिकॉर्ड कायम किया।

भारत ने 200 गेंदे रहते हुए जीत हासिल की जो कि उसकी गेंद के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत है। 

वहीं साउथ अफ्रीका के लिए यह गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है।