Source: ANI
Sep 01, 2023 kapiltiwari
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा।
इस मैच में कई भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार खेलने उतरेंगे।
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। गिल ने 2019 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
गिल के साथ-साथ इशान किशन का भी पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच होगा। इशान किशन ने 2021 में अपना करियर शुरू किया था।
चोट से वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर भी पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। अय्यर ने 2017 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। सिराज भी 2017 से भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा 14 वनडे खेल चुके हैं, लेकिन 2 सितंबर को वह पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे। कृष्णा ने 2021 में डेब्यू किया था।
शार्दुल ठाकुर भारत के लिए 2017 से क्रिकेट खेल रहे हैं। वह भी पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने भारत के लिए 38 वनडे खेले हैं।
तिलक वर्मा का नाम भी इन खिलाड़ियों की सूची में है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना वनडे डेब्यू भी नहीं किया है। वर्मा पहली बार वनडे टीम में चुने गए हैं।