हैदराबाद में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज

हैदराबाद में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेतेश्वर पुजारा (भारत)

इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा सबसे उपर हैं। उन्होंने यहां दो सेंचुरी लगाई हैं।

मुरली विजय (भारत)

पुजारा के अलावा मुरली विजय भी हैदराबाद में दो शतक लगा चुके हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

रॉस्टन चेज (वेस्टइंडीज)

इसके बाद वेस्टइंडीज के रॉस्टन चेज ने भी 2018 में इस ग्राउंड पर एक शतक लगाया था। उन्होंने 106 रन की पारी खेली थी।

हरभजन सिंह (भारत)

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी हैदराबाद में एक सेंचुरी लगा चुके हैं। भज्जी ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

विराट कोहली (भारत)

विराट कोहली ने भी हैदराबाद में एक शतक लगाया है। उन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों ने भी जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम और Timothy Gavin McIntosh ने भी इस ग्राउंड पर 1-1 सेंचुरी लगाई है।

मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने 2017 में हैदराबाद में टेस्ट सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने भारत के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी।

ऋद्धिमान साह (भारत)

ऋद्धिमान साह ने 2017 में इसी ग्राउंड पर एक शतक लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने नाबाद 106 रन की पारी खेली थी।