शतक लगाने के मामले में विराट कोहली से आगे गिल

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार फॉर्म में है।

इंग्लैंड के खिलाफ धर्माशाला टेस्ट में उन्होंने 110 रनों की पारी खेली।

यह इस सीरीज में शुभमन गिल का दूसरा शतक है।

शुभमन गिल ने साल 2022 के बाद से अब तक 11 शतक जमाए हैं।

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक 9 पारियों में 452 रन बनाए हैं।

वह इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम के बराबरी पर पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल और बाबर 2022 के बाद से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।

विराट कोहली 2022 के बाद से अब तक 10 शतक लगा चुके हैं।