टीम इंडिया का बेंगलुरु में T20 इंटरनेशनल में ऐसा है रिकॉर्ड

बेंगलुरु में भारत का रिकॉर्ड

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया को सिर्फ 3 में ही जीत हासिल हुई।

भारत को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी टी20 जीत 3 दिसंबर 2023 को मिली थी। तब उसने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया था।

बेंगलुरु में भारत ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल 25-12-2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। भारत 5 विकेट से मैच हार गया था।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत को पहली जीत 23 मार्च 2016 को मिली थी। तब उसने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 1 रन से हराया था।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत को दूसरी जीत 01 फरवरी 2017 को मिली थी। उस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 75 रन से हराया था।

बेंगलुरु में टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया को दूसरी हार 27-02-2019 को झेलनी पड़ी थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीता था।

22 सितंबर 2019 को बेंगलुरु में भारत और साउथ अफ्रीका में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। भारत वह मैच 9 विकेट से हारा था।

बेंगलुरु में 19-06-2022 को भारत-साउथ अफ्रीका का टी20 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। सिर्फ 21 गेंदों का खेल हुआ था।

बेंगलुरु में अब तक 9 T20I मैच हुए हैं। इसमें 2016 टी20 विश्व कप का श्रीलंका VS वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया VS बांग्लादेश का मैच भी शामिल है।