धोनी से बाबर तक: ये खिलाड़ी बने 1 से ज्यादा बार ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर
धोनी से बाबर तक: ये खिलाड़ी बने 1 से ज्यादा बार ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर
साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2010,2014 और 2015 में वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे। उन्होंने 2010 में 964 और 2014 में 879 रन और 2015 में 1193 रन बनाए।
डिविलियर्स के अलावा विराट कोहली दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि तीन साल सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट बने।
उन्होंने साल 2012 में 1026, 2017 में 1460 और 2018 में 1460 रन बनाकर यह अवॉर्ड हासिल किया।
धोनी को साल 2008 और 2009 में आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
उन्होंने साल 2008 में 29 वनडे मैचों में 1097 रन बनाए वहीं 2009 में उनके बल्ले से 1198 रन निकले।
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा साल 2011 और 2013 में इस अवॉर्ड के हकदार बने। उन्होंने 2011 में 1127 और 2013 में 1201 रन वनडे रन बनाए।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने साल 2021 और 2022 में यह अवॉर्ड जीता था।
साल 2021 में छह वनडे में उन्होंने 405 रन बनाए वहीं 2022 में नौ मैचों मे 679 रन ठोके।