सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरी बार T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले इकलौते खिलाड़ी

आईसीसी ने विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को साल 2023 का टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना।

सूर्यकुमार को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। उन्हें साल 2022 में भी यह पुरस्कार मिला था।

ICC ने सूर्यकुमार को 2023 की टी20 टीम का कप्तान भी बनाया, जिसमें उनके समेत 4 भारतीय हैं।

भारत के सूर्यकुमार यादव लगातार दो बार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।

सूर्यकुमार ने 2023 में 18 T20I में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

सूर्यकुमार ने 2023 में T20I में 733 रन बनाए। इसमें उनके 2 शतक और 5 पचासे भी शामिल हैं।

सूर्या ने 2023 में भारत में 11 T20I में 45.66 के औसत, 155.09 के स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए।

सूर्या ने 2023 में विदेश में 7 T20I में 53.67 के औसत, 161.03 के स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए।

सूर्या ने 2023 में 7 T20I में भारत की कमान भी संभाली। इसमें से टीम इंडिया ने 5 जीते और 2 हारे।