Sep 08, 2023kapiltiwari

इंटरनेशनल क्रिकेट में शुभमन गिल की टॉप 5 पारियां

Source: ANI

टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल आज 24 साल के हो गए हैं। 1999 में जन्मे गिल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं।

गिल ने अभी तक (8 सितंबर 2023) अपने करियर में 18 टेस्ट, 29 वनडे और 11टी20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 966, 1514 और 304 रन बनाए हैं।

गिल की टॉप 5 इंटरनेशनल पारियों सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उनका दोहरा शतक (208) आता है जो उन्होंने 18 जनवरी 2023 को हैदराबाद में लगाया था।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अहमदाबाद में उन्होंने 1 फरवरी 2023 को पहली टी20 सेंचुरी लगाई थी। यहां उन्होंने 99 गेंद में नाबाद 126 रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 मार्च 2023 को 128 रन की पारी खेली थी। 

दिसंबर 2020 में टेस्ट डेब्यू करने वाले गिल ने पहली टेस्ट सेंचुरी ठीक दो साल बाद लगाई थी। उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में 110 रन बनाए थे।

शुभमन गिल ने इस साल के शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ भी 116 रन की पारी खेली थी। यह उनकी दूसरी वनडे सेंचुरी थी।