आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने बनाए हैं। उन्होंने 21 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे।
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने आईपीएल में फास्टेस्ट 2000 रन बनाए हैं। उन्होंने 48 पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम की थी।
यह रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल की 75 पारियों में 3000 रन पूरे कर लिए थे।
यह रिकॉर्ड भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के नाम है। उन्होंने 105 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे।
आईपीएल में फास्टेस्ट 5000 रन का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम है। उन्होंने 135 पारियों में यह उपलब्धि नाम की थी।
यह उपलब्धि भी डेविड वार्नर के ही नाम है। उन्होंने 165 पारियों में 6000 आईपीएल रन पूरे कर लिए थे।
विराट कोहली ने आईपीएल में फास्टेस्ट 7000 रन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली ने 225 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के ही नाम है। कोहली ने 237 मैचों में 37.24 की औसत से 7263 रन बना लिए हैं।
डेविड वार्नर ने आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 2009 से 2023 तक 61 फिफ्टी लगाई हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के ही नाम है। कोहली ने 2008 से 2023 तक 7 सेंचुरी लगाई हैं।