ODI क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के नाम है।
एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के जड़े थे।
श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
कुशल परेरा ने भी 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ ही जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 13 छक्के लगाए थे।
न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 17 गेंद में 8 चौके और 9 छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की थी।
इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन ने 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
पूर्व पाकिस्तानी कप्ताना शाहिद अफरीदी ने 18 गेंद में 2 बार फिफ्टी जड़ी है। 1996 में श्रीलंका के खिलाफ और 2002 में नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया था।
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 2021 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 18 गेंद में हाफ सेंचुरी जड़ दी थी।
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 18 गेंद में फिफ्टी जड़ चुके हैं।
साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने 2001 में केन्या के खिलाफ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस सूची में काफी नीचे हैं। गेल ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 19 गेंद में फिफ्टी जड़ दी थी।