ये हैं IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

May 26, 2025, 12:09 AM

गेल हैं नंबर 1

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है।

30 गेंद में ठोकी थी सेंचुरी

क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद में शतक लगाया था।

वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 14 साल के किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्ववंशी आ गए हैं।

वैभव ने 35 गेंद में ठोका शतक

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगाया।

यूसुफ पठान संयुक्त तीसरे पर

सबसे तेज शतक लगाने वालों में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान हैं।

37 गेंद में आया था यूसुफ का शतक

यूसुफ पठान ने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंद में शतक लगाया था।

हेनरिक क्लासेन ने की यूसुफ पठान की बराबरी

सबसे तेज शतक लगाने वालों में संयुक्त तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन भी हैं।

क्लासेन ने भी 37 गेंद में ठोकी सेंचुरी

हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंद में शतक लगाया।

चौथे नंबर पर हैं डेविड मिलर

गुजरात टाइटंस के डेविड मिलर आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।

38 गेंद में शतक लगा चुके हैं मिलर

डेविड मिलर ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 38 गेंद में शतक लगाया था।