Jan 27, 2024

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले अंग्रेज

Kapil Tiwari

ओली पोप ने लगाया शतक

हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 154 गेंद में यह सेंचुरी लगाई।

Source: pti

भारत के खिलाफ पहला शतक

ओली पोप का यह भारत के खिलाफ पहला शतक था। वहीं उनके टेस्ट करियर का यह पांचवीं सेंचुरी थी।

Source: pti

ओली पोप का शतक था खास

ओली पोप 2018 के बाद भारत के खिलाफ एक टेस्ट की दूसरी पारी में शतक बनाने वाले पहले अंग्रेज बल्लेबाज बने।

Source: pti

एलिस्टर कुक

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले अंग्रेज बल्लेबाजों की सूची में एलिस्टर कुक (4) पहले स्थान पर हैं।

Source: ICC

जो रूट

दूसरे स्थान पर जो रूट हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में बैटिंग के दौरान 3 शतक लगाए हैं।

Source: pti

इयान बेल

इयान बेल भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 2 शतक लगा चुके हैं। वैसे ओवरऑल उन्होंने भारत के खिलाफ 4 शतक लगाए हैं।

Source: ani

केविन पीटरसन

केविन पीटरसन ने भारत के खिलाफ 6 सेंचुरी लगाई हैं जिसमें से 2 शतक उन्होंने दूसरी पारी में बैटिंग के दौरान लगाए हैं।

Source: ani

माइकल वॉन

पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ कुल टेस्ट फॉर्मेट में कुल 4 शतक लगाए हैं जिसमें से 2 शतक उन्होंने दूसरी पारी में लगाए हैं।

Source: instagram

हैदराबाद टेस्ट में मजबूत इंग्लैंड

हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 316/6 का स्कोर बना लिया है। भारत पर उसकी बढ़त 126 रन की हो गई है।

Source: pti

ओली पोप 148 पर नाबाद

ओली पोप 148 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर रेहान अहमद 31 गेंद में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Source: pti

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज