Apr 24, 2025

डबल हैट्रिक में कितने विकेट होते हैं?

आलोक श्रीवास्तव

डबल हैट्रिक मतलब: 4 गेंद पर 4 विकेट

क्या आप जानते हैं कि लगातार कितने विकेट लेने पर डबल हैट्रिक होती है। जब कोई गेंदबाज 4 गेंद पर 4 विकेट लेता है तो उसे डबल हैट्रिक कहा जाता है। यह एक दुर्लभ उपलब्धि है। केवल मुट्ठी भर गेंदबाज ही इसे हासिल कर पाये हैं।

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, साल 2007

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार डबल हैट्रिक श्रीलंकाई दिग्गज लसित मलिंगा ने अपने नाम की थी। ‘यॉर्कर किंग’ के नाम से मशहूर मलिंगा ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच में यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की थी।

लसित मलिंगा

लसित मलिंगा की डबल हैट्रिक ने खेल में ड्रामा ला दिया था। दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका द्वारा दिये गए 210 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। उसने 5 विकेट पर 206 रन बना लिये थे, लेकिन मलिंगा ने खेल का रुख पलट दिया।

लसित मलिंगा

उन्होंने 45वें ओवर की आखिरी 2 गेंद में पहले शॉन पोलक को क्लीन बोल्ड किया फिर एंड्रयू हॉल को कैच लपकवाया। इसके बाद 47वें ओवर की पहली गेंद पर जैक्स कैलिस और दूसरी गेंद पर मखाया एनटिनी को पवेलियन भेज दिया।

राशिद खान (अफगानिस्तान) बनाम आयरलैंड, साल 2019

राशिद खान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डबल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 4 गेंद पर 4 विकेट लिये थे। आयरलैंड 211 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और अफगान स्पिनर ने उनके मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया।

राशिद खान

राशिद खान ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर केविन ओ’ब्रायन को आउट कर दिया। उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल को कैच कराया। दूसरी गेंद पर शेन गेटकेट की स्टंपिंग कराई और तीसरी गेंद पर सिमी सिंह को LBW आउट किया।

लसित मलिंगा (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, साल 2019

लसित मलिंगा ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपनी डबल हैट्रिक पूरी की थी। वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डबल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 126 रन का आसान लक्ष्य दिया था।

लसित मलिंगा (श्रीलंका) बनाम न्यूजीलैंड, साल 2019

कप्तान मलिंगा ने तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर कॉलिन मुनरो को क्लीन बोल्ड किया। चौथी गेंद पर हामिश रैशफोर्ड को LBW आउट किया। पांचवीं गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को बोल्ड किया और छठी गेंद पर रॉस टेलर को पवेलियन भेजा।

लसित मलिंगा

मलिंगा की इस कातिलाना गेंदबाजी से कीवी टीम को बड़ा झटका लगा। उसने महज 15 रन पर 4 विकेट गंवा दिये। न्यूजीलैंड की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई और 88 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने 37 रन से मैच जीत लिया।

कर्टिस कैम्पर (आयरलैंड) बनाम नीदरलैंड्स, साल 2021

आयरलैंड के कर्टिस कैंपर ने 2021 टी20 विश्व कप के पहले दौर में नीदरलैंड्स के खिलाफ कहर बरपाया। नीदरलैंड्स 9 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन बना चुका था। फिर कर्टिस कैम्पर आए, जिन्होंने उन्हें मुकाबले में पीछे धकेल दिया।

कर्टिस कैम्पर

कर्टिस कैम्पर ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर कॉलिन एकरमैन को विकेट के पीछे कैच कराया। कैम्पर ने अगली 3 गेंदों पर, रयान टेन डोशेट, स्कॉट एडवर्ड्स और रोलोफ वैन डेर मेरवे को शून्य पर आउट कर दिया।

जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, साल 2022

जेसन होल्डर जनवरी 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डबल हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। पांच मैच की सीरीज के निर्णायक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की।

जेसन होल्डर

इंग्लैंड को अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए थे। जेसन होल्डर के हाथ में गेंद थी। उन्होंने दूसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन को आउट किया। अगली गेंद पर सैम बिलिंग का विकेट लिया।

जेसन होल्डर

जेसन होल्डर ने अगली 2 गेंद में आदिल रशीद और साकिब महमूद को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी को 162 रन पर समेट दिया। नतीजतन, वेस्टइंडीज ने मैच और सीरीज जीत ली।

T20 में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-8 में हैं 2 भारतीय