यूपी के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का सेलेक्शन पहली बार टीम इंडिया में हुआ है। वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए हैं।
22 साल के ध्रुव जुरेल अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी तुलना कोहली से की जा रही है।
इंस्टाग्राम पर जुरेल की कई ऐसी फोटोज हैं जिनमें उनकी फिटनेस वाकई शानदार नजर आ रही है। इंस्टा पर उनके 255K फॉलोअर्स हैं।
ध्रुव जुरेल जिम में कड़ी मेहनत करते हैं। हैवी वेटलिफ्टिंग के अलावा वह कार्डियों के जरिए खुद को फिट रखते हैं।
इसके अलावा ध्रुव अपनी डाइट को लेकर भी काफी ध्यान देते हैं। ध्रुव जुरेल यूपी के आगरा के रहने वाले हैं।
ध्रुव जुरेल भारत की अंडर-19 टीम के उप कप्तान रहे हैं। उन्होंने 2020 में टीम में यह जिम्मेदारी संभाली थी।
जुरेल ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू फरवरी 2022 में किया था। उन्होंने अभी तक 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।
फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 46.47 की औसत से 800 के करीब रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।