Feb 24, 2024

रांची में टूटा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड

Kapil Tiwari

जुरेल ने तोड़ा यह रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है।

Source: ani

शोएब बशीर के ओवर में मारा छक्का

दरअसल, ध्रुव जुरेल ने शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Source: ani

IND vs ENG- 75 छक्के

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में जुरेल के इस छक्के के साथ कुल 75 छक्के लग गए हैं।

Source: pti

यशस्वी के नाम सबसे ज्यादा छक्के

इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मारे हैं। उन्होंने रांची टेस्ट की पहली पारी तक कुल 23 छक्के लगा दिए हैं।

Source: pti

जडेजा दूसरे स्थान पर

दूसरे स्थान पर रविंद्र जडेजा हैं जिन्होंने इस सीरीज में अब तक 6 छक्के लगाए हैं। जडेजा विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे।

Source: ani

एशेज 2023 में लगे थे 74 छक्के

इस सीरीज से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई एशेज 2023 में कुल 74 छक्के लगे थे।

Source: ani

2013 एशेज में लगे थे 65 छक्के

एशेज 2013/14 में 65 छक्के लगे थे। इंग्लैंड ने पांच मैचों की यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

Source: ani

IND vs SA 2019- 65 छक्के

2019 में साउथ अफ्रीका के भारत दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में भी 65 छक्के लगे थे।

Source: ani

NZ vs PAK 2014- 59 छक्के

2014 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यूएई में खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 59 छक्के लगे थे।

Source: ani

बेटा इजहान नहीं यह है सानिया की जिंदगी का ‘नंबर वन’ शख्स