रोनाल्डो बीते कई सालों से स्पेन की जॉर्जिना को डेट कर रहे हैं।
जॉर्जिना और रोनाल्डो के चार बच्चे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक शादी भी नहीं की है।
एक समय ऐसा भी था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु का नाम भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जोड़ा गया।
साल 2007 एक इवेंट के दौरान दोनों मिले जिसके बाद उनके किस करती हुई तस्वीर वायरल हुई और अफेयर की चर्चा होने लगी।
बिपाशा और रोनाल्डो ने कभी इस पर बात नहीं की। बिपाशा ने यह जरूर कहा कि उन्हें रोनाल्डो अट्रेक्टिव लगते थे।
रोनाल्डो अब जॉर्जिना के साथ हैं। वहीं बिपाशा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी।
बिपाशा बासु और करण अब एक बेटी के माता-पिता हैं। वहीं रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर्स में शामिल हैं।