विवियन रिचर्ड्स अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को डेट कर रहे थे। उनकी और नीना गुप्ता की एक बेटी मसाबा हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर और उनकी पत्नी कैंडिस वार्नर भी एक-दूसरे से शादी करने से पहले माता-पिता बने। एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली।
विनोद कांबली भी बिना शादी किए पिता बने थे। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया। तब वह एंड्रिया हेविट को डेट कर रहे थे। बाद में वह एंड्रिया के बच्चे के पिता बने।
हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक संग सगाई की खबर से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने शादी से पहले नताशा के प्रेग्नेंट होने की खबर से भी सभी को चौंका दिया था।
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पत्नी नताशा के साथ शादी से पहले ही पिता बन गए थे। दोनों की शादी से पहली ही नताशा ने बेटी को जन्म दिया था।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जो रूट ने 2018 में कैरी कॉटरेल से शादी की थी। हालांकि, शादी के एक साल पहले ही वह के बच्चे के पिता बन चुके थे।
जो रूट के बेटे का नाम अल्फ्रेड विलियम रूट है। शादी के बाद कैरी रूट ने एक बेटी को भी जन्म दिया। जो रूट और कैरी की बेटी का नाम इजाबेला रूट है।
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी दो गर्लफ्रेंड हैं। एक का नाम खैता गोंसाल्वेस और दूसरी का नाम रेजीना रामजीत है।
ड्वेन ब्रावो की दो गर्लफ्रेंड से तीन बच्चे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने खैता गोंसाल्वेस और रेजीना रामजीत दोनों में से किसी से भी शादी नहीं की है।
केन विलियमसन और उनकी पत्नी सारा रहीम भी शादी के पहले ही माता पिता बन गए थे। बाद में दोनों ने शादी की थी। सारा ने 2022 में एक और बच्चे को जन्म दिया।
केन विलियमसन मैदान और बाहर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वह निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। सारा रहीम भी उन्हीं की तरह शर्मीली हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दिसंबर 2019 में बेकी बोस्टन से शादी की थी। दोनों ने 2020 में सगाई की थी और 8 अक्टूबर 2022 को बेटे एल्बोन बोस्टन के पैरेंट बने थे।