फिर से मैदान में नज़र आएंगे युवराज सिंह

Image - Instagram

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से अपने फैंस को हैरान कर दिया है।

Image - Instagram

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए कहा कि – ‘वो फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना चाहते हैं’…

Image - Instagram

उन्होंने कहा कि – वो फरवरी के महीने में पिच पर वापसी करेंगे। हालांकि, उन्होंने उस टूर्नामेंट के नाम का खुलासा नहीं किया जिसके जरिए वो वापसी करने जा रहे हैं।

Image - Instagram

बता दें कि युवराज सिंह ने दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

Image - Instagram

तब से, युवराज रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, ग्लोबल टी 20 लीग, अबू धाबी टी 10 लीग सहित दुनिया भर की विभिन्न लीगों में हिस्सा ले रहे हैं।

Video - Instagram

जून 2019 में युवराज ने मुंबई में एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

Video - Instagram

युवराज के मैदान पर वापसी के एलान के बाद ट्विटर पर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Image - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram