भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर की लवस्टोरी काफी दिलचस्प है।
भुवनेश्वर कुमार ने ऐसी लड़की से शादी की है जिसने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था।
भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2023 को अपनी बचपन की दोस्त लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रही नुपुर नागर से शादी की।
नुपुर नागर और भुवी एक-दूसरे को 13 साल की उम्र से जानते थे। बड़े होने के बाद उनका अफेयर शुरू हुआ।
नुपुर कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं। उन्होंने एक बार भुवनेश्वर कुमार से उनके फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड मांगा था।
भुवनेश्वर ने मना किया तो नुपुर ने उनका अकाउंट ही हैक कर लिया। यह वाकया खुद भुवी ने बताया था।
तबसे भुवनेश्वर कुमार ने पत्नी को किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया।
भुवनेश्वर कुमार और नुपुर अब एक बेटी के माता-पिता है जिसका जन्म 2021 में हुआ था।