वनडे क्रिकेट के इतिहास में 2 खिलाड़ियों ने एक ओवर में छह छक्के जड़े हैं। एक खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से है और दूसरा अमेरिका से।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने 2007 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ओवर में छह छक्के जड़े थे।
अमेरिका के जसकरण मल्होत्रा ने 2021 में अल अमेरात पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ एक ओर में छह छक्के जड़े थे।
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर थिसारा परेरा ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ओवर में 34 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंड जेम्स नीशम ने श्रीलंका के खिलाफ 2019 में एक ओवर में 33 रन ठोक दिए थे।
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 2015 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में एक ओवर में 32 रन ठोके थे।
इंग्लैंड विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में 32 रन ठोक दिए थे।