रोहित ने भी लगाई फिफ्टी
रांची टेस्ट की चौथी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 81 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी।
रांची टेस्ट की चौथी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 81 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला था। चौथी पारी में रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52) ने अर्धशतक लगाए।
इस अर्धशतक के साथ ही रोहित शर्मा ने अपना नाम एक खास सूची में दर्ज करा लिया।
रोहित एक टेस्ट की चौथी पारी में सफल चेज के दौरान 50+ का स्कोर करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए।
रोहित से पहले सौरव गांगुली ने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में नाबाद 65 रन की पारी खेली थी।
दादा ने इसके बाद 2001 में श्रीलंका के खिलाफ कैंडी टेस्ट की चौथी पारी में नाबाद 98 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा की रांची टेस्ट की चौथी पारी में खेली गई 55 रन की पारी इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में मंसूर अली खान पटौदी हैं जिन्होंने 1964 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 रन बनाए थे।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू होगा।
भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने भारत को उसी के घर में आखिरी बार 2012 में हराया था।