Dec 20, 2023 kapiltiwari

(Source: ANI)

IPL के 4 ऐसे कप्तान जो एमएस धोनी के अंडर भी खेले

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे पुराने कप्तान बन चुके हैं। 2008 से लेकर अभी तक सीएसके की कमान एमएस धोनी के हाथों में है।

कई खिलाड़ियों ने धोनी के साथ और धोनी के बाद आईपीएल में कप्तानी शुरू की थी, लेकिन वह सभी कप्तानी से हट चुके हैं।

हाल ही में रोहित शर्मा धोनी के साथ के सबसे पुराने कप्तान थे। उन्हें भी मुंबई इंडियंस ने हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया।

विराट कोहली ने भी 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ी दी थी। कोहली 2013 में आरसीबी के कप्तान बने थे।

आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजियों में 4 ऐसी हैं जिनके कप्तान कभी ना कभी धोनी की कप्तानी में खेले हैं और अब वह आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं।

इस सूची में पहला नाम साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस का है, जिन्होंने धोनी की कप्तानी में 2012 के अंदर अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

केएल राहुल भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया के लिए धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। राहुल ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। अभी राहुल LSG के कप्तान हैं।

राहुल के बाद शिखर धवन भी माही की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। धवन ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और अब वह पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।

हार्दिक पंड्या का नाम भी उन खिलाड़ियों की सूची में है। हार्दिक ने भी धोनी की कप्तानी में साल 2016 में करियर शुरू किया था। हार्दिक अब गुजरात के कप्तान हैं।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें

IPL, IPL 2024, MS dhoni, Mahendra singh dhoni, महेंद्र सिंह धोनी, एमएस धोनी, आईपीएल,