हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में ऐसी रेखाएं वाले लोग बनते हैं सफल वकील और जज

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक व्यक्ति के हाथ की लकीरों में उसका भविष्य छुपा हुआ होता है।

वहीं किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और निशानों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व, नेचर और भविष्य को जाना जा सकता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी रेखाएं और चिह्नों के बारे में, जो व्यक्ति को सफल वकील और जज बनाते हैं। आइए जानते हैं ये रेखाएं और चिह्न कौन से हैं…

सूर्य पर्वत हो ऐसा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत विशेष रूप से उभरा हो और देखने में स्‍पष्‍ट हो तो ऐसे व्‍यक्ति के स्‍वभाव में वकीलों जैसे तर्क देखने को मिलते हैं।

ऐसी हो मस्तिष्क रेखा (Brain Line)

अगर आपके हाथ में मस्तिष्‍क रेखा साफ और अधिक लंबी है, तो ऐसे लोग वकालत में अच्छा नाम कमा सकते हैं। साथ ही ये लोग वाणी से प्रभावशाली होते हैं।

हथेली हो साफ-सुथरी

हथेली साफ-सुथरी, श्‍वेत चौड़ी और मांसल हो तो ऐसा व्यक्ति फेमस वकील हो सकता है।

भाग्य रेखा हो ऐसी (Luck Line In Hand)

यदि भाग्य रेखा से कोई शाखा गुरु पर्वत पर पहुंचती हो तो वह व्यक्ति जज होता है। साथ ही ऐसे लोग दानी भी होते हैं। वहीं इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। ये लोग घूमना- फिरना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग ईमानदार भी होते हैं।

होते हैं विख्यात वकील

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पूरी तरह से विकसित मतलब उठा हुआ हो और उस पर क्रॉस का चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति विख्यात वकील होता है। साथ ही समाज में लोकप्रिय होता है।

हाथ का अंगूठा हो ऐसा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्‍यक्ति के हाथ में अंगूठे का दूसरा पर्व पहले पर्व से बड़ा हो तो ऐसा व्यक्ति वकालत के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाता है। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं।