इन नियमों को तोड़ने पर अखाड़े से निष्कासित हो जाएंगी ममता कुलकर्णी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने सांसारिक मोह माया का त्याग करते हुए आध्यात्म की राह अपना ली है।

कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े में आध्यात्मिक जीवन अपनाया है।

महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी को कई नियमों का पालन करना होगा। अगर इन्हें वो तोड़ती हैं तो अखाड़े से निष्कासित हो जाएंगी।

महामंडलेश्वर बनने के बाद घर-परिवार के लोगों से दूर रहना पड़ता है। संपर्क करते हुए पकड़े जाने पर अखाड़े से निष्कासित कर दिया जाता है।

इसके साथ ही किसी भी आपराधिक छवि के व्यक्ति से संबंध बनाने पर भी अखाड़े से निष्कासित कर दिया जाता है।

महामंडलेश्वर बनने के बाद चारित्रिक दोष नहीं लगना चाहिए।

इसके साथ ही भोग-विलासिता से दूर रहना होता है।

इस पद पर रहते हुए मांस-मदिरा का सेवन करने पर भी अखाड़े से निष्कासित कर दिया जाता है।

इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप नहीं लगना चाहिए।