Feb 07, 2024

वास्तु अनुसार किस दिशा में सिर करके सोना होता है शुभ फलदायी?

Astro Aditya Gaur

हमारी दिनचर्या का संबंध ग्रहों और वास्तु से होता है। साथ ही हम दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे वास्तु दोष लगता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं कि व्यक्ति को किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए। जिससे उसके जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहे।

साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी उस पर बनी रहे। आइए जानते हैं व्यक्ति को किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए…

जीवन में छा जाती है दरिद्री

वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में दरिद्री छा जाती है।

Source: freepik

साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पूर्व दिशा में सिर करके सोने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।

सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

वास्तु शास्त्र मुताबिक पूर्व की दिशा में पैर करके नहीं सोने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में सूर्य देव उगते हैं और अगर आप इस दिशा में पैर करके सोते हैं, तो इसका आप पर निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।

जिससे आपकी सेहत खराब रह सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Source: freepik

इस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए

वास्तु अनुसार दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा को यमदूत, यम और नकारात्मक शक्ति की दिशा माना जाता है।

इसलिए इस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव बना रहता है।

दिखें ये संकेत, तो समझ लें कि आपके घर में हैं वास्तु दोष