Jan 12, 2025
सिख व पंजाबी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व लोहड़ी होता है और इसे लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।
Source: pexels
इस साल लोहड़ी का त्यौहार 13 जनवरी 2025 सोमवार को मनाया जाएगा।
Source: pexels
लोहड़ी के दिन लोग आग जलाकर उसकी परिक्रमा लगाते हैं। आग में लोग मूंगफली और तिल भी फेंकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे मान्यता:
Source: express-archives
सिख और पंजाबी समुदाय के लोग लोहड़ी के जरिए भगवान से अच्छी फसल की कामना करते हैं।
Source: express-archives
इस दिन अग्नि देव का पूजा किया जाता है और उनके अच्छी फसल के प्रति आभार प्रकट करने के लिए आग में तिल और मूंगफली डाले जाते हैं।
Source: express-archives
इसके साथ ही ये भी कहते हैं कि सर्दियों में तिल और मूंगफली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है जिसके चलते लोग इसे बढ़ावा देने के लिए भी ऐसा करते हैं।
Source: express-archives
इसके साथ ही एक ये भी कथा है कि, एक बार भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए कंस ने लोहिता राक्षसी को नंदगांव भेजा। लोहिता जब नंदगांव पहुंची तो वहां लोग मकर संक्रांति का पर्व मना रहे थे।
Source: express-archives
इस मौके का फायदा उठाकर लोहिता ने श्रीकृष्ण को मारने की कोशिश की लेकिन असफल रही। फिर भगवान कृष्ण ने उसका वध कर दिया। ऐसे में जब लोगों को पता चला तो मकर संक्रांति के 1 दिन पहले लोहड़ी मनाया जाने लगा।
Source: express-archives
बता दें कि, यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। जनसत्ता की पुष्टि नहीं करता है।
Source: express-archives
365 दिनों में कितने दिन नहीं करना चाहिए भूलकर भी दान