इस रत्न को पहनने से पति-पत्नी के बीच की खटास हो सकती है दूर

रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों का वर्णन मिलता है। रत्न धारण करके किसी भी कमजोर ग्रह के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं ओपल रत्न के बारे में, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। ओपल रत्न धारण करने से व्यक्तित्व में निखार आता है।

साथ ही दांपत्य जीवन खुशनुमा रहात है। वहीं समाज में लोकप्रियता बढ़ती है। आइए जानते हैं ओपल रत्न धारण करने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इसको धारण करने की विधि…

ओपल रत्न पहनने के लाभ

ओपल रत्न धारण करने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वहीं जिन पति- पत्नी में अनबन रहती हो वो लोग भी ओपल धारण कर सकते हैं। वहीं ओपल पहनने से व्यक्तित्व में निखार आता है। साथ ही टीवी, सिनेमा, थिएटर और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह रत्न लाभकारी होता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

ओपल धारण करने से तुला राशि के जातकों किस्मत चमक सकती है। क्योंकि तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए ओपल धारण करने से आप लोगों को सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के लोग ओपल धारण कर सकते हैं। क्योंकि वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ओपल पहनने से इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होगा। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए ओपल रत्न लकी स्टोन साबित हो सकता है। साथ ही ओपल पहनने से आप लोगों को धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा।

वहीं ओपल को शुद्ध करके शुक्रवार के दिन इंडेक्स फिंगर में धारण कर सकते हैं। इसके बाद शुक्र ग्रह के मंत्रो का जाप करें।

ओपल धारण करने की विधि

ओपल रत्न को अपने शरीर के वजन के हिसाब से खरीदना चाहिए। साथ ही ओपल रत्न को चांदी के धातु में लॉकेट या अंंगूठी में धारण कर सकते हैं।