ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के माहौल को पॉजिटिव करने के लिए घर में पेड़ लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे बताये गए हैं जिन्हें घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है केले का पेड़ या पौधा।

वास्तु शास्त्र में केले का पौधा घर में लगाने के लिए कहा जाता है क्योंकि इस पौधे को घर में लगाने से न सिर्फ नकारात्मकता दूर होती है बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए भी घरों में केले का पेड़ लगाया जाता है।

घर में केले का पेड़ लगाने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। साथ ही राहु के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं और घर में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का वास होता है।

लेकिन आपको बता दें कि केले के पेड़ लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होता है अन्यथा भारी नुकसान भी हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर केले का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियां नहीं परेशानियां आ सकती हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

केले का पेड़ कभी भी आग्रेय कोण, दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने कभी भी केले का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

माना जाता है कि इससे तरक्की का मार्ग बाधित हो जाता है और नकारात्मक फल मिलता है। इसकी जगह इसे घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए।

केले का पेड़ हमेशा ईशान कोण में ही लगाएं। इसे देवताओं की दिशा माना जाता है। पूर्व और उत्तर दिशा में केले का पेड़ लगाने से परिवार के सदस्यों को इसका शुभ फल मिलता है।

जब भी केले का पेड़ लगाएं तो उसके पास में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं जबकि तुलसी जी में माता लक्ष्मी का वास होता है।