शाम के समय दीपक का मुंह किधर होना चाहिए?

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले दीपक जलाए जाते हैं। साथ ही सुबह और शाम में होने वाली पूजा में भी दीपक जलाया जाता है।

अगर शाम के वक्त आप भी पूजा में दीपक जलाते हैं तो ये खबर आपके काम की है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के वक्त दीपक का मुंह सही दिशा में होना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम को पूर्व दिशा की ओर दीपक का मुंह होना चाहिए। इससे आयु में वृद्धि होती है और साथ ही अकाल मृत्यु योग नष्ट हो जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा की ओर दीपक की लौ होना शुभ होता है। उत्तर दिशा में दीपक रखने से धन में वृद्धि होती है।

वहीं, पश्चिम दिशा की ओर दीपक की लौ का जलना बेहद अशुभ बताया गया है। इस दिशा में दीपक का मुंह करके नहीं रखना चाहिए।

मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर भी दीपक का मुंह करके नहीं रखना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार तेल का दीपक अपने दाईं ओर और घी का दीपक हमेशा बाईं ओर रखना चाहिए।